जलसंकट को दूर करने के लिए इंदौर में शुरू होगा ये अभियान

6/18/2018 12:55:38 PM

इंदौर: शहर को स्वच्छता में नंबर बनाने के बाद,  नगर निगम अब जलसंकट दूर करने के लिए अभियान शुरू करेगा। भीषण गर्मी में शहर को हमेशा पानी से तर रखने के लिए निगम जल्द ही ज्यादा से ज्यादा घरों में वाटर हार्वेस्टिंग का काम बड़े पैमाने पर शुरू करेगा, ताकि बारिश का पानी जमीन में उतारा जा सके। इसमें निगम रहवासियों की मदद करेगा। इसके लिए एनजीओ की टीमें बनाई जा रही हैं जो सबसे कम पानी वाले क्षेत्रों को चिन्हित करेंगी। इंदौर में करीब 3 लाख मकान हैं। इनमें छत पर बारिश का पानी सहेजने के लिए जोर-शोर से रणनीति तैयार हो रही है।

जलस्तर का सर्वे होग
वाटर हार्वेस्टिंग का काम शुरू करने के पहले शहर में जलस्तर का सर्वे किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जलसंकट है, वहां पहले काम शुरू जाएगा। इसके लिए निगम ने करीब डेढ़ सौ लोगों की टीम गठित करने के लिए कहा है। शहर में जलग्रहण प्रबंधन का प्रयोग सफल हुआ तो निगम पर टैंकरों पर किए जाने वाले लाखों रुपए के खर्च का भार कम होगा।

 

 

suman

This news is suman