2 मिनट के गुस्से में बर्बाद हुआ परिवार, पति ने लगाई फांसी तो पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान

9/20/2022 6:21:19 PM

रतलाम (समीर खान): गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसी गुस्से की वजह से रतलाम में पति पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा परिवार खत्म हो गया। 2 मिनट के गुस्से के चलते विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली और पत्नी कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

घटना जिले के बड़ावदा थाने की हाटपिपल्या चौकी के गांव अर्जला की है। बताया जाता है कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना गहराया कि पति श्यामलाल बागरी ने नाराज होकर कुंए पर ही फांसी लगा ली। इसके बाद पत्नी अमरीबाई ने भी कुएं में कूदकर जान दे दी। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा गया है।

एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी में आपसी विवाद में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस परिवारजनों और आस-पड़ोस के लोगों के बयान लेकर विवाद का कारण जानने की कोशिश कर रही है। परिवार में पति पत्नी के अलावा दो बच्चे है। मामले की जांच की जा रही है।

meena

This news is Content Writer meena