कुसमारिया हुए कांग्रेस में शामिल, बोले BJP में संस्कार नहीं

2/8/2019 4:19:21 PM

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने को दौर शुरू हो गया है। अब भोपाल में राहुल गांधी की मौजूदगी में बीजेपी से मुंह मोड़ चुके कुसमारिया कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दीपक बावरिया ने उनका स्वागत किया।
 


बीजेपी पर लगाए आरोप
इस दौरान कहा कि 'संस्कारों की बात करने वाली बीजेपी ने उनके पूर्वजों का अपमान किया है। कांग्रेस की सराहना करते हुए कहा कि गौ माता के संरक्षण का कांग्रेस ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। कांग्रेस का वचन पत्र देखकर लगता है कि अब अच्छे दिन आएंगे। उन्होने कहा कि कमलनाथ सरकार के राज में किसानों का विकास होगा। '


प्रदेश की जनता निराश नहीं करेगी कांग्रेस 
सीएम कमलनाथ ने कहा कि एमपी की जनता को वचन दिया की प्रदेश की जनता निराश नहीं होगी। 45 दिन हुए हैं 100 दिन तो पूरे होने दीजिए। कांग्रेस विज्ञापनों का सरकार नहीं है। पीड़ित किसानों की सराकार है। रेप में, महिलाओं के प्रति अन्याय में, भ्रष्टाचार में नंबर वन था। इस स्थिति में प्रदेश का पदभार संभाला। सीएम ने कहा कि करीब 45 लाख किसानों का कर्जा जररू माफ होगा, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। 

 






 

suman

This news is suman