उज्जैन में पति ने पहले पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर खुद किया सुसाइड

Wednesday, Jul 24, 2024-05:57 PM (IST)

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लेकोड़ा में पति ने हथौड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों अकेले रहते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बीती रात झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

PunjabKesari

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, लेकोड़ा में रहने वाले अर्जुन मोंगिया (37) और उसकी पत्नी धापू बाई (35) की आत्महत्या की खबर आई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर धापू बाई की लाश जमीन पर पड़ी मिली। अर्जुन फंदे पर लटका था। शुरूआती जांच में पता चला कि अर्जुन ने धापू बाई के सिर पर बेरहमी से हथौड़े से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अर्जुन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शव को उज्जैन के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। धापू बाई अर्जुन की दूसरी पत्नी थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। घटना के एक दिन पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News