अव्यवस्थाओं को देख भड़के मंत्री, एक निलंबित एक को कारण बताओ नोटिस

2/2/2019 10:18:52 AM

भोेपाल: कमलनाथ सराकार के मंत्री लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कमलनाथ सरकार में श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां अव्यवस्थाओं  को देखकर वे काफी नाराज़ हुए। 


PunjabKesari


एक को किया निलंबित,एक को थमाया नोटिस
अस्पताल में अव्यवस्थाओं को देख वे इतना भड़के कि उन्होंने एक कर्मचारी को निलंबित करने और एक चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को नसीहत देते हुए कहा कि आगे से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं उन्होंने चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान 2 करोड़ 8 लाख रुपये लागत के रिनोवेशन कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।



PunjabKesari


दरअसल, सिसौदिया आज यहां सोनागिरी क्षेत्र में संचालित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के ओपीडी, स्टोर रूम, कीचिन शेड, सर्जिकल वार्ड, नेत्र चिकित्सा वार्ड, महिला वार्ड आदि का भ्रमण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और इलाज के विषय में चर्चा की। श्रम मंत्री ने रसोईघर में अव्यवस्थाएं मिलने पर गहरी नाराज गी व्यक्त की। उन्होंने रसोईघर इंचार्ज विनीत विल्सन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा इंचार्ज चिकित्सक डॉ. सी.एम. केसरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News