संविदा कर्मचारियों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा चुनाव से पहले नियमितीकरण मुश्किल

1/21/2019 5:09:00 PM

 भोपाल: मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह सभी कर्मचारियों के नियमितीकरण पर काम करेगी। सरकार ने एक महीना पूरा कर लिया है लोकसभा चुनाव से पहले कई फैसलों पर सरकार निर्णय ले चुकी है। अब संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी बजट सत्र में चर्चा होना है। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले संविदा कर्मियों का नियमितीकरण होना संभव नहीं है।




समान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने मीडिया को बताया कि 'मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस बारे में तीन बार चर्चा की जा चुकी है। अब ये मामला बजट सत्र में भी रखा जाएगा। इस पर चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में होने वाली बजट सत्र में इस मामले को रखा जाना था लेकिन हो सकता है, लोकसभा चुनाव के बाद इस मसले पर चर्चा की जाए।

suman

This news is suman