MP में दबंगों का बढ़ता कहर, ज्वैलरी व्यापारी को पिस्तौल के दम पर लूटा

1/3/2019 4:31:48 PM

खंडवा: जिले में दंबगों के होसंले इतने बुलंद है कि दिन दिहाड़े सरेराह हमला कर लूटपाट जैसी घटनाए आम हो गई है। ऐसे दंबगों को न तो कानून का भय है और न ही समाज का। ताजा मामला ओकारेश्वेर क्षेत्र का है। जहां अज्ञात हमलावरों ने एक ज्वेलरी व्यापारी को गोली मार दी और नगदी व गहने लूट लिए। हमले से घायल व्यापारी को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, मामला थाना मांधाता अंतर्गत ओकारेश्वर के वार्ड क्रमांक तीन का है। जहां सिंचाई विभाग वीआईपी मार्ग के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा सनावद निवासी पारितोषिक सोनी को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के समय व्यापारी अपनी दुकान पर जा रहा था। उसी वक्त रास्ते में एक गाड़ी में सवार तीन अज्ञात हमलवारों ने गोली मार कर गाड़ी का कांच तोड़ दिया। उसके बाद व्यापारी की आंख में मिर्च पावडर डाल उस से नगदी और गहने लूट लिए। वहीं जाते-जाते हमलावरो ने उसे गोली मार कर घायल भी कर दिया।  

घटना की सूचना के बाद पुलिसकर्मी ने बताया की गोली मार कर भागे आरोपी के पिकअप वाहन को भोगावा के पास पकड़ लिया गया है। लेकिन आरोपी फरार हो गए हैं। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।  

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR