BJP की बढ़ती मुश्किलें, पूर्व विधायक और रिटायर्ड IFS ने थामा हाथ

2/2/2019 2:13:35 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। जिसे जहां फायदा दिख रहा है वो उसी तरफ जा रहा है। अब शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। साथ ही रेहगांव की पूर्व बसपा विधायक ऊषा चौधरी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर दोनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
 

 

कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं को जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। आजाद सिंह डबास ने एक सरकारी अफसर रहते हुए जहां वन संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। वहीं उन्होंने कई मामलों में सरकार की योजनाओं और नीति पर भी सवाल उठाए।
 


विंध्य क्षेत्र की कद्दावर नेता व बसपा की पूर्व विधायक ऊषा चौधरी के कांग्रेस में जाने से सतना लोकसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि ऊषा चौधरी के आने से विंध्य में डूबती कांग्रेस को संजीवनी मिलेगी। वहीं दलित वोट पर भी कब्जा किया जा सकता है। 

 

 

suman

This news is suman