भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक का भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन, बोले- जहां जहां राहुल गांधी पैर रखेंगे वहां वहां बिछाएंगे फूल

11/5/2022 4:05:26 PM

खंडवा(निशात सिद्दिकी): अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा जहां जहां राहुल गांधी के पैर पड़ेंगे वहां वहां फूल बिछाए जाएंगे। राहुल गांधी के लिए 24 किलोमीटर कारपेट बिछाई जाएगी। मघ्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से 20 से 22 नबंवर के बीच  एंट्री करेगी। बता दें कि निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा ने पहले कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दिया था। कमलनाथ सरकार जाने के बाद शेरा ने भाजपा की शिवराज सरकार को अपना समर्थन दे रखा है।

कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्य प्रदेश में एंट्री के पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एक और जहां बीजेपी यात्रा को लेकर जमकर निशाने साध रही है। तो वही कांग्रेस इसे भारत को जोड़ने की यात्रा बता रही है। इन सब के बीच खंडवा प्रवास पर आए बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत देश को जोड़ने निकले हैं। सबको साथ लेकर ही यह देश विकास और प्रगति करेगा। राहुल गांधी के जहां जहां पैर पड़ेंगे वहां वहां फूल बिछाए जाएंगे, उनके लिए 24 किलोमीटर तक कारपेट बिछाया जाएगा।  विधायक शेरा के इस बयान के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

बता दें कि सुरेंद्र सिंह शेरा पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं, पर 2018 में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी हो कर  विधानसभा चुनाव लड़ कर जीत दर्ज की थी।  इसके बाद उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को सर्मथन दिया था। कमलनाथ सरकार के जाते ही विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया ने भाजपा को अपना समर्थन दे रखा है। लेकिन अब वह 2023 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि शुरू से कांग्रेस से ही टिकट मांगा है। जनता के कहने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा फिर कांग्रेस से टिकट मांगेंगे कमलनाथ जी सर्वे सर्वा है। वह अध्यक्ष हैं जो वे चाहे वही होगा।

meena

This news is Content Writer meena