युगपुरुष धाम आश्रम पर इंदौर प्रशासन रखेगा पैनी नजर, 10 बच्चों की मौत के बाद कलेक्टर ने लिया फैसला

Wednesday, Jul 24, 2024-04:27 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में हुई बच्चों की मौत और बीमार होने की घटना के बाद से जिला प्रशासन बेहद सक्रिय हो गया है। प्रशासन के अधिकारी अब शहर के सभी आश्रम और संस्थाओं पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा निगरानी के लिए एक ऐप भी तैयार किया गया है। इस एप पर संस्था से जुड़े सभी रिकॉर्ड को अपलोड करना जरुरी होगा। इसके साथ ही प्रशासन की टीम समय-समय पर यहां का दौरा भी करेगी।

PunjabKesari

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ युग पुरुष धाम आश्रम से जुडी सभी गड़बड़ियों की जांच को पूरा कर लिया गया है। साथ ही यहां रहने वाले सभी बच्चों का वेरिफिकेशन भी किया गया है। यहां क्षमता से ज्यादा बच्चों को रखा गया था और कई बच्चों की मौत को भी छुपाया गया था। इस मामले को लेकर भी आवश्यक कारवाई की जाएगी।

PunjabKesari

साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावर्ती ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा और वही बच्चों की संख्या को लेकर एक मैसेज वायरल हुआ जिसमें 300 बच्चों की संख्या बताई गई। इस मामले में कलेक्टर ने की किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम लगातार शहर की सभी शासकीय और निजी संस्था और आश्रम पर अपनी नजर रखे हुए है ताकि समय रहते लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News