नए साल के पहले ही दिन कइयों के कटे चालान! घर से बाहर निकलने से पहले लगा लीजिए मास्क

1/1/2022 7:34:35 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): अगर आप नए साल से इंदौर में बगैर मास्क के घूम रहे हैं तो सावधान हो जाइए... नए साल के पहले दिन से ही दिन नगर निगम ने मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने 56 दुकान सहित शहर के कई इलाकों में सख्ती दिखाते हुए बिना मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूली करती दिखाई दी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। साथ ही कई जगह विवाद की स्थिति भी बनी।

बढ़ते कोरोना मरीजों की तादात को देखते हुए जहां एक ओर नाईट कर्फ्यू लागू किया गया है वहीं बिना मास्क के घूमने पर जुर्माना भी वसूलने का आदेश जारी है। इसी कड़ी में इंदौर नगर निगम नए साल के पहले दिन ही मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती पर उतर आई। शनिवार की सुबह से ही नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में मास्क की अनिवार्यता को लेकर अभियान चलाते दिखाई दी।



नगर निगम की टीम 56 दुकान पर भी पहुंची और यहां जो लोग बिना मास्क के दिखाई दिए उनसे जुर्माने के तौर पर 200 रुपये वसूले गए। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान कई लोग नाराज भी दिखाई दिए। इसका असर यह रहा कि कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। जुर्माना वसूलने के दौरान कई लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ बहस भी की। बावजूद इसके नगर निगम ने बिना मास्क घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला।

meena

This news is Content Writer meena