थाने से महज 100 कदम दूर स्पॉ सेंटर में चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, 8 पुरुषों समेत 10 महिलाएं गिरफ्तार

1/6/2022 7:43:01 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): बुरे काम का बुरा नतीजा....आपको गीत नहीं सुनाया जा रहा बल्कि अपराधों पर दिन ब दिन कसती जा रही नकेल को लेकर गीत का मुखड़ा सुनाया गया है। और आइए आपको अब बताते हैं कि महिला थाना इंदौर ओर क्राइम ब्रान्च ने मिलजुलकर एक अनैतिक काम को करते हुए 10 महिलाओं और 8 पुरुषों को पकड़ा है और पकड़े गए सभी पर कार्यवाही की जा रही है। खास बात यह कि देह व्यापार का यह धंधा विजय नगर थाने के 100 कदमों की दूरी पर चल रहा था और इसके पहले भी ऐसे ही छापा पड़ा था।

इंदौर के महिला थाने और क्राइम ब्रांच ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए शहर में एक और अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया और कुल 18 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए अनैतिक काम मे लिप्त 4 से 5 विदेशी महिलाएं भी शामिल है।

महिला थाना प्रभारी की मानें तो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के शगुन आर्केड में चल रहे मसाज पार्लर पर दबीश दी और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम द्वारा मारी गई रेड में कई विदेशी युवतियां और लड़के स्पा सेंटर से पकड़ाए हैं। खबर ये भी मिली कि फैमिली सैलून स्पॉ स्कीन क्लीनिक के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा था। कुछ महीने पहले भी इसी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर कई विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें 1 साल के अंदर उसी जगह पर दूसरी बार क्राइम ब्रांच और महिला थाने ने दबिश दी है। विजय नगर थाने की सौ कदम की दूरी पर यह बिल्डिंग है। जहां पर यह देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या विजय नगर थाने को जानकारी नहीं थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News