Punjab Kesari MP ads

दलित महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, बेरहमी से की मारपीट, वीडियो वायरल

Wednesday, Mar 27, 2024-03:41 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दलित महिला को अर्धनग्न कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को उसके घर से खींचकर ले गए और अर्धनग्म कर बेरहमी से पीटा। महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला दया की भीख मांगती दिखाई दे रही है, वहीं लोग उसे छुड़ाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। मामले में चार महिलाओं पर कार्रवाई के साथ ही बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन सौंपा वीडियो बनाने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

PunjabKesari

पूरा मामला इंदौर जिले के ग्रामीण अंचल गौतमपुरा के एक गांव का है। जहां एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस महिला की पिटाई की गई है वह महिला अन्य महिलाओं की सास को अपने साथ मंदसौर लेकर गई थी और इसी बात पर से महिलाओं ने नाराज होकर महिला की जमकर पिटाई कर दी लेकिन जिस तरह से महिला को रोड पर लाकर निर्वस्त्र कर पीटा गया।

PunjabKesari

फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है तो वही बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार द्वारा ज्ञापन सौंप कर वीडियो बनाने वाले और क्षेत्रीय नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News