online ludo game suicide case: गेम में पैसे हारने के बाद युवक ने लगाई फांसी, छोड़ा सुसाइड नोट

6/8/2022 11:08:28 AM

इंदौर (सचिन बहरानी): ऑनलाइन लूडो गेम की वजह से एक युवक की मौत हो गई। युवक ऑनलाइन लूडो गेम में रूपए हार गया था। जिसके कारण वह तनाव में था। उसी के चलते फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। लेकिन मरने से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि मैं जो भी कर रहा हूं अपनी स्वेच्छा से कर रहा हूं। मैं गेम में पैसे हारा हूं। इस वजह से यह कदम उठा रहा हूं। 

ऑनलाइन लूडो गेम में हार गया था रुपए

सुसाइड नोट छोड़कर 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक मूल रूप से महाराष्ट्र के हिंगोली का रहने वाला है और यहां इंदौर में अपने जीजा के यहां चौधरी पार्क आजाद नगर में रहता था। दोपहर में वह घर पर अकेला था। इस दौरान उसने यह कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी कंपनी में काम करता था। वह ऑनलाइन लूडो गेम में रुपए हार गया था। इसके बाद से वह तनाव में था। जब उसकी बहन दोपहर के वक्त बैंक गई थी तो उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने रुपए हारने की बात लिखी है।

मृतक ने जीजा से लिए थे उधार पैसे 

जानकारी में सामने आया है कि मृतक ऑनलाइन लूडो गेम खेलने का आदी था। जिसमें वह पैसे हार गया था। कुछ दिन पहले उसने अपने जीजा को 17 हजार रुपए लिए थे। जिसमें उसने अपने मालिक से रुपए लेकर किश्तों में रुपए देने के लिए कहा था। पुलिस के मुताबिक उसने ब्याज पर रुपए लिए थे। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मोबाइल की कॉल व अन्य डिटेल मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

सभी एंगल से जांच कर रही है पुलिस

फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस सभी बिन्दुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। वहीं परिजन और दोस्तों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh