इंदौर की नाबालिग से मुंबई में बलात्कार! ऑटो चालक बहला फुसला कर मुबंई ले गया फिर किया दुष्कर्म

5/22/2022 5:31:50 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां ऑटो चालक ने पहले नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे बहला-फुसलाकर मुंबई लेकर गया जहां उसके साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया।

दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले राहुल सोनी नामक युवक ने पहले क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग से दोस्ती की। फिर उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया जहां उसके साथ कई बार उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।



नाबालिग जैसे तैसे इंदौर पहुंची और उसने पूरी घटना परिजनों को बताई उसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे जहां आरोपी राहुल सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने की आरोपी राहुल सोनी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

meena

This news is Content Writer meena