Indore: कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला से पुष्यमित्र भार्गव 22055 वोटों से आगे, 85 में से 40 वार्डों में भाजपा आगे

7/17/2022 12:04:04 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की हॉट सीट इंदौर पर शहर सरकार की मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला में कांटे की टक्कर है। महापौर का ताज किसके सिर सजेगा आज ही फैसला हो जाएगा। वहीं शुरुआती रूझानों में बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला पीछे चल रहे हैं। हालांकि अभी मतगणना जारी है। आईए आज सुबह से डाक मतपेटियों की गणना से लेकर अब तक के रूझानों पर एक झलक डालते हैं।

  • पहले राउंड की अधिकृत घोषणा: पुष्यमित्र भार्गव 1741 मतों से आगे
  • भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र जी भार्गव 22055 वोटों से आगे
  • महापौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव आगे विधानसभा 1, 2, 4, राऊ में भार्गव आगे, विस 3 और 5 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला आगे
  • 85 में से 40 वार्डों में भाजपा आगे, 18 वार्डों में कांग्रेस आगे
  • शुरुआती रुझानों में विधानसभा चार ओर राउ से बीजेपी को 2000 से अधिक मतों की लीड मिली है
  • डाक मतपत्रों की गणना में बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव की बढ़त लगातार जारी है। 
  • करीब 14 हजार अधिकारी- कर्मचारी वोटर थे। जिनमें से कुल 5337 ने वोट डाले थे। इन्ही 5337 मतों की गनती जारी है।
  • इंदौर वार्ड क्रमांक 69 से कांग्रेस की शिखा भलिका 700 वोटों से आगे

meena

This news is Content Writer meena