Punjab Kesari MP ads

इंदौर पुलिस ने गाड़ियों के कांच तोड़ने वाले आरोपियों को सुनाई अनोखी सजा, हर तरफ हो रही चर्चा

Saturday, Aug 24, 2024-01:55 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : पुलिस ने गाड़ियों के कांच छोड़ने वाले चार आरोपियों को अनोखी सजा सुनाई है। सभी आरोपी एक साल तक हर शनिवार को रोबोट चौराहे पर ट्रैफिक संभालेंगे। सभी आरोपियों ने बाणगंगा इलाके में गाड़ियों के कांच फोड़ने की वारदात की थी। पुलिस न्यायालय ने सभी चार आरोपियों को अनोखी सजा सुनाई है।

PunjabKesari

सजा के अनुसार, आरोपियों को एक साल तक हर शनिवार रोबोट चौराहे पर शाम 6 से 9 तक यातायात संभालने में पुलिस का सहयोग करना होगा। बता दें कि इन आरोपियों के नाम धर्मेंद्र, जितेंद्र, दीपांशु और निलेश हैं। इसके अलावा, साल भर की समय अवधि तक किसी भी प्रकार के नशे के सेवन पर भी चारों ही आरोपियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

PunjabKesari

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने कई गाड़ियों के कांच फोड़े थे, जिससे लोगों को परेशानी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें यह अनोखी सजा सुनाई है। वही इस अनोखी सजा को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमारा उद्देश्य आरोपियों को सुधारना है और उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News