इंदौर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस कमिशनर सहित आला अधिकारी हुए शामिल

8/12/2022 1:43:10 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंदौर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जहां आम जनता में 75 वां स्वस्तंत्रता दिवस का लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है तो इंदौर पुलिस भी पीछे नहीं है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार सुबह राजवाड़ा से पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के साथ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें समस्त पुलिस इकाई, पुलिस स्टाफ, नगर सुरक्षा समिति, सामाजिक संगठन, एनजीओ सहित आमजन शामिल हुए।

वही पुलिस कमिश्नरेट की तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से होते हुए गुरुद्वारा वीर सावरकर मार्किट से होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त की गई। वही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय सम्मान और गौरव की प्रतीक है।


तिरंगे के सम्मान में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यह अभियान लगातार चार से पांच दिनों तक चलता रहेगा। वही आज शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत के प्रोग्राम में शामिल होंगे।

meena

This news is Content Writer meena