जल्द ही WWE के रिंग में दिखाई देंगे इंदौर के ‘सागर नामा’

8/2/2018 12:40:56 PM

इंदौर : WWE में भारत की धाक जमाने वाले ग्रेट खली के बाद अब दूसरा नाम जल्द ही इंदौर के सागर नामा का सुनाई देगा। सागर नामा का अमेरिका में वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए सलेक्शन हुआ है। जहां जल्द ही वो विदेशी पहलवानों के साथ दांव पेंच लगाते नज़र आएंगे। इस दिनों सागर नामा उर्फ बेन जैक्स ग्रेट खली से ट्रेनिंग लेकर खेल की बारिकियों को सीख रहे हैं।

सितंबर में शुरु होने वाली रेसलिंग के लिए सागर नाम अमेरिका ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं। सागर अभी महज 21 साल के हैं। ऐसे में उनकी ताकत और जज़्बे की तारीफ खुद ग्रेट खली करते हैं। पिछले दो साल से सागर जालंधर के कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट में प्रोफेशनल कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहे हैं। बीते छह महीनों के अंदर सागर करीब 30 रेसलिंग मैच खेल चुके हैं जिसमें से 20 से ज्यादा में उन्होंने जीत दर्ज की है। खिताब को अपनी झोली में डालने के लिए सागर जिम में घंटों वर्क आउट कर रहे हैं।

सागर के खेल की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी तारीफ की है। सागर WWE चैंम्पियनशिप जीत कर लौटें इसके लिए सीएम शिवराज ने पूरे प्रदेश की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

rehan

This news is rehan