कांग्रेस के शासन में मंत्री रहे इंद्रजीत कुमार पटेल का निधन

11/18/2018 2:25:31 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के एक दिग्गज नेता इंद्रजीत पटेल का निधन हो गया है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थे। इनके बेटे कमलेश्वर पटेल कांग्रेस के विधायक हैं और सिहावल विधानसभा से उम्मीदवार भी हैं। वरिष्ठ नेता इंद्रजीत पटेल के निधन के बाद से कांग्रेस में शोक की लहर है। इनकी निधन की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यालय में बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि इंद्रजीत पटेल सीधी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते थे। वे कांग्रेस के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी थे। इंद्रजीत पटेल की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। वे लंबे समय से भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थे। इंद्रजीत पटेल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के खास सिपहसालार माने जाते थे।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar