देखिए : मध्य प्रदेश में तो ‘तिरंगे’ का भी अपमान होता है

7/14/2018 4:15:14 PM

विदिशा : किसी भी देश की आन-बान और शान उस देश का राष्ट्रीय ध्वज होता है। लेकिन यहां देश के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ का अपमान हुआ है। विदिशा से तिरंगे के अपमान की बेहद शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं।



दरअसल मामला कुरवाई तहसील का है, जहां शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हो रहा है। तस्वीरें बयां कर रहीं हैं कि यहां कई जगह से फटा हुआ ध्वज फहराया गया है। तस्वीरों में लहरा रहा फटा हुआ ध्वज कुरवाई के शासकीय महाविद्यालय की छत पर फहराया गया है।



वैसे तो देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान किए जाने पर कई कानून लागू हैं और कई दोषियों को इसकी सजा भी मिल चुकी है। लेकिन देखना होगा यहां जिम्मेदार लापरवाहों को इसका क्या खामियाजा भुगतना पड़ेगा, कब उन पर कार्रवाई होगी और कब तिरंगा बदला जाएगा।

Prashar

This news is Prashar