केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, बिना फहराए ही नीचे आया तिरंगा

8/13/2022 3:31:07 PM

डिंडौरी(दीपू ठाकुर): तिरंगा कार्यक्रम में डिंडौरी जिला प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां ध्वजारोहण के समय तिरंगा लहराने की बजाय नीचे आ गया। काफी मशक्कत के बाद तिरंगे को दोबारा फयराया जाता है। पूरी घटना कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर रानी दुर्गावती चौक की है।

दरअसल, तिरंगा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रानी दुर्गावती चौक में तिरंगा फहराने के लिए आए थे। लेकिन इस दौरान तिरंगा बिना फहरे ही नीचे आ गया। इसके बाद आनन फानन में तिरंगे को सही करके दोबारा फहराया जाता है। तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे का अपमान हुआ जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और नगर परिषद के जिम्मेदारों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया गया।



जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर तिरंगा फहराने व कार्यक्रम की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई थी। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से जब मीडिया ने तिरंगे के अपमान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे प्रशासनिक चूक बतलाया है।

meena

This news is Content Writer meena