Video: MP में तिरंगे का अपमान, देर रात तक नहीं उतारा राष्ट्रीय ध्वज

1/28/2019 2:16:16 PM

छतरपुर: 26 जनवरी का पर्व मध्यप्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन जिले में इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। जहां चंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र में सूरज ढलने के बाद देर रात तक तिरंगे को नहीं उतारा गया। वहीं पोलायकलां में झंडा नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पदस्थ डॉ. दोसाज कभी अस्पताल में कभी कबार आते हैं और शनिवार को राष्ट्रीय पर्व पर भी डॉक्टर दोसाज मुख्यालय पर नहीं आए। यहां झंडावादन किसी और के द्वारा किया गया। वे अपने मर्जी के चलते ड्यूटी पर नहीं आते और शासन से मुफ्त की तनख्वाह लेते हैं। डॉक्टर न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। बीमारी की दशा में उन्हें अस्पताल के होते हुए भी अन्यत्र जाना पड़ता है।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR