स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज का अपमान! तिरंगे से ऊंचा दिखा BJP का झंडा, कांग्रेस बोली- ये राष्ट्रदोह है

8/16/2021 1:35:22 PM

आगर मालवा: रविवार को देशभर में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। जगह जगह भारत माता की जय के नारे लगाए गए। लेकिन इस बीच मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में बीजेपी कार्यालय में ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल आगर मालवा के बीजेपी कार्यालय में तिरंगे से ऊपर बीजेपी का झंडा लगाया गया। जिसे लेकर कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा है कि यह राष्ट्रदोह है।   


15 अगस्त के मौके पर आगर मालवा में बीजेपी कार्यालय में जब ध्वजारोहण किया गया, और जब कार्यालय के ऊपरी भाग में नजर गई तो देखा गया कि तिरंगे से ऊपर बीजेपी का झंडा लहरा रहा है। जिसको लेकर जब बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की गई तो उन्होंने कहा है पार्टी का झंडा तो पहले से ही इतनी ऊंचाई पर लगा था। कार्यकर्ताओं ने तो पल्ला झाड़ लिया लेकिन हैरानी होती है कि अगर झंडा पहले से लगा था तो तिरंगा लगाते वक्त झंडे की ऊंचाई पर किसी की नजर क्यों नहीं गई?  
 

कांग्रेस विधायक ने साधा भाजपा पर निशाना...
वहीं कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा कि कुछ ही दिन पहले आगर में बीजेपी नेता ने भारत माता की फोटो फाड़ कर अपमान किया था और आज बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रध्वज से ऊपर बीजेपी का झंडा लगा दिया गया, जो कि राष्ट्रविरोधी कार्य है। झूठे राष्ट्रप्रेम की बात करने वाली ढोंगी नेता भारत माता का अपमान कर रहे हैं, जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari