PM की मां का अपमान शर्मनाक! कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए होता है क्योंकि जनता ने गरीब परिवार के मोदी को पीएम चुना है-सारंग
Friday, Sep 12, 2025-03:51 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): बिहार में पीएम मोदी की मां को लेकर विवादित पोस्ट पर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सांरग ने कहा कि कांग्रेस स्तरहीन और शर्मनाक राजनीति करती है। इससे ज्यादा आपत्तिजनक कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस हर समय पीएम मोदी का अपमान करती है, उनकी स्व. मां की एआई वीडियो बनाकर अनरगल बातें करना शर्मनाक है।
कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए है क्योंकि मोदी गरीब परिवार से और जनता ने उन्हें पीएम चुना। यह संपूर्ण महिला जाति और जनता का अपमान है। राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। बिहार और देश की जनता कांग्रेस को जरूर जवाब देगी।