रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर वार, बोले- ''कांग्रेस में नहीं रहा आंतरिक लोकतंत्र''

11/20/2018 5:04:13 PM

भोपाल:  केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आंतरिक लोकतंत्र के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बन सकता है। रविशंकर प्रसाद ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। इस पार्टी में गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बन सकता। जब-जब भी इस परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बना है, तो इस परिवार के लोगों ने और पार्टी में उनके भक्तों ने उन्हें बर्दाश्त नहीं किया है।



केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के विपरीत BJP पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें कोई भी योग्य कार्यकर्ता शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी में शामिल हुए थे। वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह बूथ समिति के अध्यक्ष से आगे बढ़े हैं। उनके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी सामान्य कार्यकर्ता रहे। 
 

suman

This news is suman