International women's day: हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं

3/8/2019 8:53:16 AM

भोपाल: महिला हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। खेल जगत हो या शिक्षा क्षेत्र हर फिल्ड में आज के दौर में महिलाएं अपनी पहचान बना रही है। इसी कड़ी में राजधानी की तीन महिला खिलाड़ियों ने पुरुषों के वर्चस्व वाले क्रिकेट में चुनौती देकर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसमें 13 साल की सौम्या, 23 साल की प्रीति यादव और 22 वर्ष की तमन्ना निगम शामिल है।



राजधानी में अभी भी महिलाओं के अलग से क्रिकेट अकादमी नहीं है। इन खिलाड़ियों ने लड़कों के साथ अभ्यास कर और मैदान में उन्हें चुनौती देकर मप्र की टीम में जगह पाई है और लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन से यह तेजी से टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे रही है।



महज 13 साल की उम्र में सौम्या ने मप्र की अंडर-23 टीम में जगह पाई, पारिवारिक और आर्थिक परेशानी से जूझते हुए प्रीति तीन सालों से रणजी ट्रॉफी में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। वहीं स्टाइलिस ऑल राउंडर तमन्ना निगम ने लड़का बनकर खेल की शुरुआत की और हाल ही में चैलंजर्स ट्रॉफी खेलकर राष्ट्रीय टीम में दस्तक दे रही है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR