मनेंद्रगढ़ से होकर कटनी- गुमला NH 43 पर ‌लगा हैंडपंप दे रहा हादसों को निमंत्रण

4/9/2022 3:01:46 PM

कोरिया (सुरजीत रैना): मनेंद्रगढ़ शहर (manendragarh city) से होकर गुजर रही कटनी- गुमला NH 43 पर ‌लगा हैंडपंप हादसे को निमंत्रण दे रहा है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 43) के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के किनारे बीछे पाइपलाइन और हैंडपंप को हटाने के लिए NH विभाग की ओर से PHE विभाग को मुआवजा देने के बावजूद हैंडपंप हटाने में लापरवाही की जा रही है। वहीं ‌जिन जगहों में‌‌‌ नया हैंडपंप खनन किया ‌जा चुका है। वहां ‌हैंडपंप नहीं लगाया गया है‌, जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं ‌मिल‌ पा रहा है।

PunjabKesari

हादसों को निमंत्रण दे रहा NH   

मनेंद्रगढ़ स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने NH विभाग से हैंडपंप हटाने की राशि लेने के बावजूद अभी तक हैंडपंप नहीं हटाया है। जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले के‌ मनेंद्रगढ़ से गुजरने वाली कटनी- गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के कारण सड़क के दोनों तरफ लगे पाइपलाइन और हैंडपंप को दूसरी जगह लगाने PHE विभाग को एजेंसी बनाया गया है। लेकिन विभाग ने काम पूरा ना करके आसपास रह रहे लोगों और वहां से गुजरने वाले वाहनों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोकर साइड से खड़ी को बाइक को रौंद दिया था। गनीमत रही कि हैंडपंप, सड़क से दूर था नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News