खुद मास्क पहना नहीं और काटने लगे दूसरों के चालान, वीडियो वायरल

4/3/2021 1:30:36 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): शहर के बसारी दरवाजा के आगे नगरपालिका के कर्मचारी कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते आए।  इसके साथ दो और कर्मचारी थे वह भी बिना मास्क के लोगों के चालान काट रहे थे। वीडियो में कर्मचारी बिना मास्क लगाए दूसरों को नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं।



बता दें कि गरीब लोगों के जबरन 100 रुपए के चालान काट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह लोगों को तरह-तरह से मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तो वहीं नगर पालिका के कर्मचारी उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कैमरे में कैद हो रहे हैं। इस बीच जब मीडिया कर्मी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करना चाहा तो वह अपना मुंह छुपाते हुए नजर आए और आनन-फानन में गाड़ी से मास्क निकालने लगे। नगरपालिका कर्मी का नाम मुकेश रजक बताया जा रहा है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari