भोपाल में IPS Meet का शुभारंभ, CM कमलनाथ ने कहा- MP में भी अनेकता में एकता

2/19/2020 1:43:42 PM

भोपाल: सीएम कमलनाथ ने आज भोपाल में आईपीएस मीट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के करीब 200 आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अफ्सरों की यह मीट दो दिन चलेगी। इस दौरान मीट को सीएम कमलनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्नताएं है। अलग अलग भाषाएं, अलग अलग जातियां हैं। ऐसा किसी भी देश में नहीं है। इतनी विभिन्नताओं के बावजूद पूरा देश एक झंडे के नीचे पूरी एकता के साथ रहता है।



सीएम ने कहा कि यहां इतनी विभिन्नताएं है की धोती, लूंगी मे बदल जाती है। सारी पहनने का तरीक़ा बदल जाता है। जब हम मध्य प्रदेश की और देखते है तो ये भी विभिन्नताओं वाला प्रदेश है। भिंड का इलाक़ा अलग है, मालवा इलाक़ा अलग है, आदिवासी इलाक़ा भी है। आईपीएस ऑफिसर्स मीट में सीएम कमलनाथ ने आगे कहा कि, मैं आज आपको यह बताना चाहूंगा कि पुलिस कैसे प्रौद्योगिकी के आधुनिक परिवर्तनों के अनुकूल होगी। पुलिसिंग का भविष्य हथियार नहीं है। कैसे, हम पुलिस बल में नई तकनीक लाएंगे, यह जिम्मेदारी है।

meena

This news is Edited By meena