महाकाल की शरण में इसरो के चेयरमैन, नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए की प्रार्थना

5/24/2023 7:21:26 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भ गृह में जलाभिषेक और पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने आगामी सोमवार को होने वाले नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए नंदीहाल में बैठकर भगवान महाकाल से प्रार्थना की। इसके बाद सोमनाथ कालिदास अकादमी के संकुल भवन में कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने उज्जैन पहुंचकर पहले भगवान महाकाल के गर्भ गृह में जाकर पंचामृत अभिषेक पूजन अर्चन कर संस्कार की प्रकिया पूरी की।

meena

This news is Content Writer meena