जबलपुर: दुल्हन को पसंद नहीं आया मेकअप, ब्यूटीशियन पर करवाई FIR

12/8/2022 11:28:55 AM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में  एक दुल्हन का मेकअप बिगड़ने पर ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन पर दुल्हन के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन का आरोप है कि जिस हिसाब से बात हुई थी, ब्यूटीशियन ने उस तरह से मेकअप नहीं किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, कोतवाली थाना की रहने वाली प्रियंका(काल्पनिक नाम) की 3 दिसंबर को शादी थी। उसने मेकअप आर्टिस्ट मोनिका को 5 सौ रुपए एडवांस देकर बुक किया था। लेकिन 3 दिसंबर को दुल्हन मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई थी। लेकिन मोनिका ने दुल्हन का मेकअप नौसिखिया मेकअप आर्टिस्ट से करा दिया जिसने दुल्हन का मेकअप पूरी तरह से बिगाड़ दिया। इस बात का विरोध करते हुए प्रियंका ने ब्यूटी पार्लर के आर्टिस्ट मोनिका से बात की तो दोनों में पैसों और मेकअप को लेकर भी नोकझोंक हो गई।

दुल्हन के परिवार वालों ने शिकायत में बताया कि मोनिका ने पैसों को लेकर उनके साथ अभद्रता भी की है। जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है हालांकि थाना प्रभारी ने शिकायत के आधार पर ब्यूटीशियन मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

meena

This news is Content Writer meena