कैफे की केबिन में महिला के साथ जुनैद ने किया रेप, साउंड तेज कर छिपाई चीखें

Wednesday, Feb 25, 2026-01:22 PM (IST)

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक कैफे में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आरोपी जुनैद ने महिला को मिलने के बहाने कैफे में बुलाया और फिर केबिन में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने धमकाया और कैफे के कर्मचारी से साउंड सिस्टम का वॉल्यूम तेज करवा दिया, ताकि महिला की आवाज बाहर न जा सके। आरोप है कि पूरी वारदात के दौरान कैफे संचालक और एक कर्मचारी ने जानबूझकर मदद की, जिससे यह घिनौना अपराध अंजाम दिया जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही अधारताल थाना पुलिस हरकत में आई और महिला की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद समेत कैफे संचालक और कर्मचारी को भी आरोपी बनाया है। सभी की तलाश जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या कैफे जैसे सार्वजनिक स्थान अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहे? बंद केबिन, कम रोशनी और निगरानी की कमी अपराधियों के लिए आसान रास्ता बनती जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News