Jabalpur चुनाव नतीजे 2022: शहर की नई सरकार का फैसला आज, दूसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार आगे

7/17/2022 7:07:46 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर शहर की नई सरकार का फैसला आज हो जाएगा। नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला स्कूल में शुरू हो गई है। गिनती 24 राउंड में होगी। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दो राउंड की मतगणना में लगभग 3800 वोटों से जगत बहादुर अन्नू डॉ जामदार से आगे चल रह हैं।



महापौर और 79 पार्षद पद के लिए जबलपुर नगर निगम चुनाव में 375 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। महापौर की कुर्सी के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। गिनती 24 राउंड में होगी।
https://www.kooapp.com/koo/chouhanshivraj/8ebe5698-be3e-4316-8710-a313cb023fb7

जबलपुर मेयर के लिए भाजपा से डॉक्टर जितेंद्र जामदार प्रत्याशी हैं तो वहीं कांग्रेस से जगत बहादुर अन्नू। शहर में 79 वार्ड है। मतगणना के लिए कन्या शाला के 18 कमरों को आरक्षित किया गया है। जहां पर की मतगणना हेतु कर्मचारियों की टेबल लगाई गई हैं। मतगणना प्रवेश स्थल के लिए दो अलग-अलग प्रवेश द्वार बने हुए हैं। प्रथम चरण में जबलपुर नगर निगम के लिए कुल 59.96 फीसदी मतदान हुआ था।

इन नगरीय निकायों की परिणाम भी आज
जबलपुर नगर निगम के अलावा नगर पालिका सिहोरा, नगर पालिका पनागर, नगर पालिका बरेला और भेड़ाघाट में चुनाव के लिए मतगणना भी आज होगी

meena

This news is Content Writer meena