गांव में सियार ने मचाया आतंक, 4 महिलाए हुई घायल

3/9/2019 4:24:01 PM

आगर मालवा: शुक्रवार को समीपस्थ ग्राम नरवल मे अलग-अलग स्थान से अपने खेत से घर जा रही महिलाओं पर सियार ने अचानक हमला करते हुए उन्हे गंभीर घायल कर दिया। महिलाओं को उनके परिजन जिला अस्पताल ले कर गए। जहां पर उनका उपचार जारी है। सियार के अचानक किए गए इस हमले से ग्रामीण दहशत में है।



जानकारी के अनुसार, ग्राम नरवल में खेत से अपने-अपने घर आ रही अलग-अलग महिलाओं पर सियार ने हमला करके घायल कर दिया । महिलाओं के शोर मचाने के बाद जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते इतने मे सियार वहा से भाग गया था। चारों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।



जब इस संबंध मे महिलाओं का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ राजीव बरसेना से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि महिलाओं को किसी जंगली जानवर ने गंभीर घायल किया है। इनका उपचार किया गया है फिलहाल महिलाओं की स्थिति ठीक है। सियार के अचानक किये गए इस हमले से ग्रामीण दहशत में है। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR