Punjab Kesari MP ads

जय किसान ऋण माफी योजना प्रचार रथ रवाना, मंत्री पीसी शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Monday, Feb 11, 2019-06:26 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मध्यप्रदेश माध्यम से जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ 300 से ज्यादा विकास खंडों में जाएगा और जय किसान फसल ऋण माफी योजना का प्रचार-प्रसार करेगा।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जय किसान ऋण माफी योजना कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप योजना है। इसी योजना के आधार पर कांग्रेस ने किसानों का विश्वास तथा सत्ता जीती थी। इस प्रचार रथ के जरिए जनता को याद दिलाना है कि कांग्रेस ने किसानों से ऋण माफी का जो वादा किया था वो पूरा किया है। 
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News