जय महाकाल के जयकारे ने बचाई उप सरपंच की जान, आखिर क्या हुआ ऐसा खुद ही पढ़े

8/4/2018 6:57:35 PM

उज्जैन : कालों के काल महाकाल का जयकारा बोलने से मंगलोरा के उप सरपंच गब्बर ठाकुर की जान बच गई। अगर गब्बर ठाकुर जय श्री महाकाल नहीं बोलता तो शायद उसकी मौत भी हो सकती थी


जानकारी के मुताबिक मांगरोला के उप सरपंच गब्बर ठाकुर का पिछले कुछ वक्त से जवासिया निवासी गणेश गोस्वामी के साथ संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गणेश गोस्वामी अपने दो साथियों के साथ मिलकर चिंतामन मार्ग पर गब्बर ठाकुर को चलती गाड़ी में फायर कर दिया। पहले तो तीनों आरोपियों ने जय श्री महाकाल बोलकर गब्बर ठाकुर का अभिवादन किया। जैसे ही गब्बर ठाकुर ने उनका जवाब देते हुए जय श्री महाकाल बोला। वैसे ही गणेश गोस्वामी ने गब्बर पर गोली चला दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब गब्बर ने जय श्री महाकाल बोला उसी समय उसने अपनी गर्दन भी भगवान के अभिवादन में झुका दी। जिससे उसका निशाना चूक गया और गोली सिर को छूकर निकल गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

rehan

This news is rehan