जयवर्धन सिंह का दावा, 10 जुलाई को शिवराज सरकार का आखिरी विधानसभा सत्र होगा, अगला बजट तो कांग्रेस पेश करेगी

Wednesday, Jul 05, 2023-01:07 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): पूर्व मंत्री और कांग्रेस के ग्वालियर प्रभारी जयवर्धन सिंह ने शिवराज सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले मानसून सत्र को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सीएम शिवराज सिंह चौहान का आखिरी बजट है और अगला बजट कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वे आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने यहां होटल सेंट्रल पार्क में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी ली।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संविदा नीति खत्म किए जाने पर जयवर्धन सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने नीति खत्म की है। कर्मचारियों को नियमित नहीं किया है। हमारी मांग है कि कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित भी किया जाए। कांग्रेस शासन में भी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया की गई थी। covid काल के दौरान सरकार ने कई भर्तियां की थी डॉक्टर नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ लगाया गया था। बाद में उनको हटा दिया गया जो व्यक्ति 10 से 15 साल से सेवा दे रहा है उसे नियमित किया जाना जरूरी है।

PunjabKesari

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानभा का मॉनसून सत्र 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। प्रदेश में इस साल चुनाव हैं, ऐसे में यह सत्र विधानसभा का अंतिम सत्र रहेगा। इस सत्र में शिवराज सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने वाली है। इस संबंध में तैयारियों को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान आज यानी बुधवार को मीटिंग करने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News