बहुत बड़े नौटंकीबाज है प्रद्युम्न सिंह तोमर, चप्पल त्याग कर जनता को धोखा दे रहे हैं ऊर्जा मंत्री: जयवर्धन सिंह

11/6/2022 6:05:11 PM

गुना (मिसबाह नूर): ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर (PRADHUMAN SINGH TOMAR) अपनी ही सरकारी में चप्पल छोड़कर विरोध जता रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह चप्पल पहनकर कुछ लोगों के साथ हंसी-ठिठोली करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह (jaivardhan singh) ने ऊर्जा मंत्री के खिलाफ तंज कसा है।

नौटंकीबाज है ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर: जयवर्धन सिंह

दरअसल जयवर्धन सिंह ने प्रद्युम्न सिंह तोमर (energy minister of MP) की कार्यप्रणाली को नौटंकी बताया है। राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक ने प्रद्युम्न सिंह तोमर के बहाने भाजपा सरकार (bjp government) पर भी हमला बोला है और ऊर्जा मंत्री के विरोध को कथनी एवं करनी में फर्क बताया है। दरअसल प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा की एक सड़क नहीं बनने को लेकर नाराज हैं। विरोध स्वरूप उन्होंने चप्पल छोडऩे का ऐलान किया है। इसी बीच उनका वीडियो वायरल हो गया। प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। इसलिए जयवर्धन सिंह ने उन पर जुबानी हमला बोल दिया।

जनता को खुलेआम धोखा दे रहे हैं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर: कांग्रेस

इस तरह जयवर्धन के निशाने पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के बाद भाजपा के एक और मंत्री देखे जा रहे हैं। हालांकि जयवर्धन सिंह ने इस तरह की कार्यप्रणाली को दुखद और जनता के साथ धोखा करने वाला भी बताया है। जयवर्धन सिंह गुना दौरे पर है और वह जिला अस्पताल में भर्ती चांचौड़ा दुष्कर्म पीडि़ता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे।
 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh