जनपद पंचायत के अधिकारी को कार्य में लापरवाही करना पड़ा मंहगा, निलंबित

4/26/2019 3:13:10 PM

मुरैना: जिले की कैलारस जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी को शासकीय कार्य में लापरवाही और भ्रष्ट्राचार के आरोप में चंबल संभाग के आयुक्त डॉक्टर एमके अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है।



आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कार्यपालन अधिकारी एमपी सिंह के द्वारा मनरेगा के कार्यों में स्वीकृति और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर आयुक्त चंबल ने संयुक्त आयुक्त (विकास) अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यात्रिकीय सेवा चंबल मंडल से जांच कराई गयी। जांच में कैलारस जनपद पंचायत के कार्य पालन अधिकारी एम पी सिंह दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने पर आयुक्त चंबल संभाग डॉक्टर एम के अग्रवाल ने उन्हें निलंबित कर दिया। 

suman

This news is suman