जसवंत सिंह आंजना साथियों समेत उज्जैन से पैदल चलकर पहुंचे भोपाल, मोहन यादव को CM बनने पर दी बधाई

12/21/2023 6:42:38 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए जसवंत सिंह आंजना, संतोष शर्मा, संजय आंजना और शुभम पांचाल उज्जैन से पैदल चलकर विंध्य कोठी भोपाल पहुंचे। जसवंत सिंह आंजना और उनके साथियों ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। जसवंत सिंह आंजना ने बताया कि यह पैदल यात्रा डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने बताया कि अपने साथियों के साथ 16 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उज्जैन से पैदल यात्रा आरंभ की और प्रतिदिन लगभग 40 किलोमीटर पैदल चलते हुए आज 21 दिसंबर को प्रातः भोपाल पहुंचे। दल ने 12 मिनट में 1 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य रखा था। दल को पता चला कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 21 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं, तो आज दल ने प्रातः 3:00 बजे से पैदल यात्रा आरंभ की। सर्व अरविंद सिंह, गजराज सिंह झाला, अजय जोशी और राजेश आंजना ने यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्था में सहयोग किया।

meena

This news is Content Writer meena