नोटबंदी के 3 साल पूरे होने पर जयवर्धन ने PM मोदी को घेरा, मुहम्मद तुगलक से कर डाली तुलना

11/8/2019 6:37:34 PM

भोपाल: देश में नोटबंदी हुए आज पूरे 3 साल हो गए है। आज 8 नवंबर है और आज के ही दिन रात 8 बजे पीएम मोदी ने दूरदर्शन के माध्यम से नोटबंदी का ऐलान किया था। जहां एक ओर भाजपा ने सोशल मीडिया पर नोटबंदी पर कोई टिप्पणी नहीं की, वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। मध्यप्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री जयवर्धने ने भी नोटबंदी को आर्थिक मंदी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इसे इतिहास का तुगलकी फरमान करार दिया है।


उन्होंने कहा कि देश की देश की बिगड़ी आर्थिक स्थिति में 8 नवंबर अर्थात नोटबंदी का बुहत बड़ा योगदान है। इस तथाकथित महान आर्थिक क्रांतिकारी कदम के लिए इतिहास में मुहम्मद तुगलक के बाद आपका ही नाम आएगा।

 

meena

This news is Edited By meena