जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- तय करें संविधान चलेगा या बुलडोजर की सस्ती लोकप्रियता

Saturday, Aug 31, 2024-06:06 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी ) : इंदौर पहुंचे पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मीडिया से चर्चा में भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व को तय करना होगा कि देश और प्रदेश में संविधान चलेगा या बुलडोजर की सस्ती लोकप्रियता चलेगी। साथ ही उन्होंने आगे कहा, पहले आईपीसी की धाराएं थी, अब बीएनसी लागू कर दिया गया है। तो क्या नए संशोधन में सस्ती लोकप्रियता ही चलेगी।

इसके साथ ही छतरपुर की घटना पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में बहुमत मिलने के बाद भी भाजपा हल्की राजनीति कर रही है। छतरपुर और कटनी की घटना स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिवार से चर्चा की है, कांग्रेस हर मोर्चे पर जनता के साथ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News