Punjab Kesari MP ads

शिवराज के दुख में शामिल हुए जीतू पटवारी, घर पहुंचकर माताजी के निधन पर जताया शोक

Wednesday, Nov 04, 2026-05:10 PM (IST)

भोपाल : केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शोक संवेदना व्यक्त की। पटवारी भोपाल स्थित शिवराज सिंह चौहान के निवास पहुंचे और दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और भोपाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।  वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने भोपाल स्थित एम्स में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। काशीबाई का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जैत में किया गया था। यहां सीएम मोहन समेत कई राजनीतिक हस्तियां अंतिम दर्शन करने पहुंची थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News