जीतू पटवारी का ऐलान, किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई तो जमीन बेचकर चुकाऊंगा लोन

5/5/2019 2:30:31 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि, अगर प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई तो वे अपनी जमीन बेचकर किसानों का कर्ज चुकाएंगे। पटवारी कल विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल के समर्थन में रायसेन जिले के सिलवानी में एक आम सभा को संबोधित कर रहे थे।
 


उन्होंने कहा कि, यदि प्रदेश में किसानों के कर्ज माफ नहीं होते तो वे अपनी जमीन बेचकर किसानों का कर्ज चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश के 22 लाख किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जा चुका है। शेष किसानों का कर्ज भी आचार संहिता समाप्त होने के बाद माफ कर दिया जाएगा। पटवारी ने आरोप लगाया कि, पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में प्रदेश में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की। भाजपा सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाई। 

suman

This news is suman