आज देवास में जेपी नड्डा, सीएम शिवराज: वर्ल्ड वुमन डे के मौके पर स्व सहायता समूह को सौंपेगे पोषण आहार फैक्ट्री का संचालन

3/8/2022 10:51:46 AM

देवास (एहतेशाम कुरेशी): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कार्यक्रम से एक पहले ही देवाल पहुंच चुके हैं। करीब रात सवा 11 बजे वीडी शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल वर्ल्ड वुमन डे के मौके पर देवास में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम स्थल का उन्होंने अवलोकन किया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह चौहान, महिला दिवस के अवसर पर देवास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

स्व सहायता समूह को सौंपा जायेगा पोषण आहार फैक्ट्री का संचालन

कार्यक्रम के दौरान ही देवास में संचालित पोषण आहार फैक्ट्री का संचालन भी महिला स्व सहायता समूह को सौंपा जायेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी सौगात मध्य प्रदेश सरकार देने जा रही है। उन्होंने कहा महिला दिवस पर हमारा सौभाग्य है कि देवास के अंदर भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं और एक बड़ी सौगात एमपी को महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रिय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री देने वाले हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। 

वीडी शर्मा ने बीजेपी की जीत का किया दावा  

पांच राज्यों में हुए चुनाव के एग्जिट पोल पर वीडी शर्मा ने कहा कल राष्ट्रीय अध्यक्ष महांकाल के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। पांचों राज्यों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और दर्शन करके उनका आशीर्वाद भी लेंगे। VD शर्मा ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि केवल यूपी ही नहीं पांचों राज्यों में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएंगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News