सतना कोर्ट परिसर से जज लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज

9/24/2019 11:43:53 AM

सतना: सतना जिले के जिला अदालत परिसर से एक 35 वर्षीय न्यायाधीश आर पी सिंह लापता हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस थाने में उनकी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत के बाद पुलिस न्यायाधीश की तलाश में जुट गई है। न्यायाधीश के इस तरह लापता होने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।



पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
सिविल लाइन थाने की इंस्पेक्टर अर्चना द्विवेदी ने बताया कि कृष्णा सिंह (34) ने सोमवार को शिकायत की है, जिसमें उन्होंने सतना न्यायालय में पदस्थ अपने न्यायाधीश पति आर. पी. सिंह के सतना न्यायालय परिसर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



अर्चना ने बताया कि आर पी सिंह, सतना न्यायालय में अष्टम व्यवहार न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं और सतना के सिविल लाइन थाना इलाके में सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार लापता न्यायाधीश आर. पी. सिंह की करीब दो महीने से सेहत ठीक नहीं है। 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे से न्यायालय परिसर सतना से वे अचानक गायब हो गए।
 

meena

This news is Edited By meena