MP में एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

9/8/2021 1:39:50 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच एमपी के मेडिकल कालेज के तीन हजार जूनियर डाक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर देखा जा रहा है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal, junior doctor, strike, Juda strike, Shivraj government

दरअसल जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने एक आंदोलन किया था। उसको हाईकोर्ट तथा चिकित्सा मंत्री के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था। उसके बाद कुछ डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिसका जवाब देने के पश्चात भी उनका पीजी के बाद होने वाला रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। उसके लिए JDA ने बार-बार मंत्री से मिलने का आग्रह किया, और इस प्रकरण को समाप्त करने का निवेदन किया। उसके पश्चात भी शासन अपने निर्णय पर अडिग रहा। जिसके कारण प्रदेश भर के 3000 जूनियर डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। इसलिए सरकार को एक सूचना देने के बाद आज सुबह से प्रदेश भर के पांचों मेडिकल कॉलेज और भोपाल में जुड़ा ने अपनी सारी सेवाएं बन्द कर दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News