BJP नेता के होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़

3/10/2019 12:13:15 PM

भोपाल: एमपी की सीमा पर स्थित ओरछा में पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह सैक्स रैकेट एक होटल में संचालित किया जा रहा था, जिसकी पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर दो लड़के और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। वहीं जिस होटल पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है, वह भाजपा नेता का बताया जा रहा है। पुलिस ने होटल मालिक समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 




सूचना के मिलने पर दी पुलिस ने दबिश
ओरछा थाना प्रभारी मृगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 'युवराज होटल में अनैतिक रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दबिश दी गई। इस दौरान दो युवक एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़े गए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में सभी पर पीटा एक्ट में कार्रवाई की गई है'। साथ ही होटल के संचालक आकाश अग्रवाल हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

 

चार लोगों के खिलफ मामला दर्ज
बता दें, जिस होटल में ओरछा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है, वह आकाश अग्रवाल का है। जो कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष है और क्षेत्र में सक्रिय राजनीति में है।  पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल समेत चार लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 370, 34, और 3,4,5,6 लैंगिग अपराध से संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध किया है। ओरछा मप्र की आखिरी सीमा पर स्थित है, इसके बाद उत्तरप्रदेश का झांसी से लेकर इलाहाबाद तक का लिंक यहां से मिलता है। ओरछा में पाश्चात्य शैली के होटलों का विकास भी हुआ है। जिनमें देह व्यापार, शराब व अन्य व्यसनों का दौर भी चलता रहता है। 

 

suman

This news is suman