Video: कैलाश का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव में बजाएंगे ममता की घंटी

2/14/2019 5:48:09 PM

बालाघाट: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह कमर कसे हुए हैं, वहीं प्रदेश में लोकसभा चुनाव को साधने के लिए जुबानी जंग और राजनीतिक पैतरे तेज हो गए हैं। जिले के वारासिवनी मुख्यालय में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित कार्यक्रम युवा संसद में कैलाश विजयवर्गीय ने शिरकत की। कैलाश ने पं. बंगाल की ममता सरकार को घेरने में भी कोई कसर न छोड़ी। उन्होंने ममता बैनर्जी को आड़ों हाथों लेते हुए कई हमले बोले।



कैलाश ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार एक के बाद एक बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार के विपक्ष में बैठे लोगों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता नहीं है। वहां पर खुद उनके उपर कई झूठे मुकदमे लाद दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पं.बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। वे इस बार लोकसभा के चुनाव में ममता सरकार की घंटी बजाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यहां की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के जाने पर पाबंदी लगाती है और आंतकवादियों के जनक रोहिग्या मुसलमानों को शरण दे रहे हैं। 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR